Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर मंथन, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने दिए सुझाव

अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञानशाला

राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Durg: 10वीं बोर्ड में सप्लीमेंट्री से निराश छात्रा ने लगाई फांसी, भाई ने देखा पंखे से लटक रही थी बहन की लाश

Jagbhan Yadav

Sun, May 19, 2024

cg prime news

 Durg: 10वीं बोर्ड में सप्लीमेंट्री से निराश छात्रा ने लगाई फांसी, भाई ने देखा पंखे से लटक रही थी बहन की लाश

CG news @दुर्ग. दसवीं बोर्ड में खराब रिजल्ट से निराश एक और छात्रा जिंदगी से हार गई। दुर्ग जिले में दसवीं बोर्ड में सप्लीमेंट्री आने से हताश छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला की है। मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड का रिजल्ट निकलने के बाद से ही छात्रा उदास रहने लगी थी। पुलिस ने बताया कि मृत छात्रा का नाम धनेश्वरी उर्फ काजल खरे (16) है, जो सरस्वती शिशु मंदिर दुर्ग में पढ़ाई कर रही थी। 10वीं बोर्ड का उसका रिजल्ट आया तो अंग्रेजी विषय में सप्लीमेंट्री आने से वह काफी उदास थी।

भाई ने देखा बहन पर लटक रही थी पंखे से
पुलिस के मुताबिक धनेश्वरी के माता-पिता मजदूरी करते हैं। बुधवार को वह घर में अकेली थी। भाई भी किसी काम से बाहर गया था। जब वो दोपहर एक बजे घर आया तो देखा कि बहन पंखे के सहारे फांसी पर लटकी हुई है। उसने सबसे पहले पड़ोसियों को सूचना दी, फिर पुलिस को बुलाया। लोगों ने लाश को नीचे उतारा, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी।

चार छात्राएं कर चुकी हैं सुसाइड
छत्तीसगढ़ में 10 वीं और 12 वीं बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद अब तक चार छात्राएं आत्महत्या कर चुकी हैं। 11 मई को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में 12वीं की छात्रा और बलरामपुर में 10वीं की छात्रा 2-2 विषयों में फेल होने के कारण फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि रिजल्ट आने के बाद से दोनों टेंशन में थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें