Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

शिक्षक पर संकट: : स्कूल जाते समय महिला टीचर का अपहरण, पति से 5 लाख की फिरौती मांगते हुए भेजी गई धमकी भरी तस्वीर

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 28, 2025

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्कूल जाते वक्त महिला टीचर की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। किडनैपर ने महिला को पेड़ से बांधकर फोटो खींचा और पति के फोन पर फोटो भेजकर 5 लाख की फिरौती मांगी है। फोटो देखकर पति और परिजन दहशत में है। पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका का नाम राधा साहू (43) है, जो मूक-बधिर बच्चों को भिलाई सेक्टर-8 में पढ़ाती हैं। वहीं पति का नाम मुकेश साहू है। मुकेश ने पत्नी के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी थाने पहुंचे हैं। वहीं परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

जानिए पूरा मामला 

दरअसल, शुक्रवार सुबह रोज की तरह राधा साहू अपने घर कैंप-1 से भिलाई सेक्टर-8 में मौजूद मूक-बधिर स्कूल के लिए निकली थी। पति के मुताबिक ऑटो में बैठकर राधा स्कूल जा रही थी, लेकिन आज वह स्कूल नहीं पहुंची। रास्ते से किडनैप हो गई। जब राधा स्कूल नहीं पहुंची तो उसके स्कूल से फोन आया। पति से स्कूल प्रबंधन ने पूछा कि राधा साहू आज क्यों नहीं आई। इसके बाद पति अपनी पत्नी की खोजबीन शुरू की। इसी बीच महिला के मोबाइल से पति के पास फोन आया, जिसमें किडनैपर ने कहा कि उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। किडनैपर ने महिला के मोबाइल से ही फोटो खींचकर पति को भेजा और कहा कि तुम्हारी पत्नी को पेड़ के नीचे बांधकर रखा है। 5 लाख दोगे तभी उसे छोड़ेंगे।

मामले की जांच की जा रही, जल्द खुलासा किया जाएगा : सीएसपी

इस मामले में छावनी सीएसपी अभिषेक झा ने बताया कि महिला टीचर की किडनैपिंग की शिकायत मिली है। इस मामले में अभी जांच चल रही है। परिजनों से पूछताछ जारी है। फिलहाल महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। जल्द ही मामले को लेकर खुलासा किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें