Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

कुम्हारी में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, खारुन नदी से जल लेकर शिवलिंग पर किया अभिषेक

50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

की बढ़ी विदेशों में मांग, बिहार के किसानों के लिए खुल रहे नए अवसर : पीयूष गोयल

प्रधानमंत्री मोदी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Breaking news : कुम्हारी में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, खारुन नदी से जल लेकर शिवलिंग पर किया अभिषेक

Jagbhan Yadav

Sun, Aug 9, 2026

कुम्हारी में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, खारुन नदी से जल लेकर शिवलिंग पर किया अभिषेक

कुम्हारी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, कुम्हारी नगर जिला दुर्ग के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा श्री राम लिंगेश्वर मंदिर वार्ड क्रमांक 18 से प्रारंभ हुई। यात्रा कुम्हारी चौक, कपड़ा मार्केट, कांजी हाउस हनुमान मंदिर और टेलगेट होते हुए खारुन नदी के तट पर पहुंची।

खारुन नदी से श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में निर्मल जल भरा और कांवड़ यात्रा के साथ वापस श्री राम लिंगेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के शिवलिंग पर जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

व्यापारियों ने जगह-जगह किया प्रसाद वितरण

कांवड़ यात्रा के दौरान कुम्हारी नगर के व्यापारियों एवं सामाजिक लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रसाद एवं जल वितरण किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इनकी रही प्रमुख भूमिका

कांवड़ यात्रा का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद कुम्हारी नगर अध्यक्ष अनुज शुक्ला, संयोजक कुणाल शर्मा, नगर मंत्री भूपेंद्र मानिकपुरी, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी अध्यक्ष रतना दास एवं भाजपा पार्षद प्रवीण राव ने किया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष अनिल निखड़े, गौरक्षा प्रमुख मोनू साहू, हरीश सोनी, गणेश यादव, भावेश चौहान, मनोज यादव, सुनील, प्रमोद, राजकुमार, रवि साहू, शुभम चिंचूलकर, बादल, दुर्गा देवी, नेहा सोनी, देविका, माया ज्ञान, मंजरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, मिथिलेश यादव, पार्षद उमाकांत साहू एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर सहित विभिन्न समाजों के प्रमुख लोग भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने भी यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था

कांवड़ यात्रा को देखते हुए कुम्हारी थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्था की गई। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस की व्यवस्था के चलते कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Tags :

Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today new

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें