Breaking news : ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हुई तो जमकर होगा आंदोलन जिम्मेदार होगा पालिका प्रशासन- आकाश चेलक ।
Jagbhan Yadav
Wed, May 27, 2026
ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हुई तो जमकर होगा आंदोलन जिम्मेदार होगा पालिका प्रशासन- आकाश चेलक ।
अमलेश्वर - सुशासन तिहार में अमलेश्वर पालिका सीएमओ प्रिती गुप्ता को एक बार फिर आकाश चेलक मगरघटा के ग्रामीणों के साथ मिलकर मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) प्लांट जो शासकीय माध्यमिक विद्यालय से महज 50 मीटर और घनी आबादी के बीच बनाने के लिए नींव खोदी गई है इस संबंध में आवेदन देकर जल्द इस प्लांट को दूसरी जगह स्थापित करने की बात कही गई है। आकाश ने कहा कि पालिका प्रशासन का अड़ियल रवैया नहीं चलेगा ,जब मगरघटा के ग्रामीण इस प्लांट को अन्य दूसरी जगह स्थापित करना चाहते हैं तो इसमें पालिका प्रशासन को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए अवसर पर चेलक (उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस पाटन ) , घनश्याम चेलक (पार्षद प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि ) , पी कुमार साहू , मयंक चेलक , रूपेश साहू, जगत घृतलहरे , राहुल ठाकुर , राजा ध्रुव, विकी चेलक , लालू साहू , लक्की , राहुल बंधे, राधेश्याम बंजारे एवं अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन