Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: IG अमरेश मिश्रा ने रायपुर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों की ली बैठक, योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के दिए निर्देश

Jagbhan Yadav

Sun, Mar 9, 2025

रायपुर। अमरेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज रायपुर द्वारा सी 4 बैठक कक्ष में बैठक ली गई। बैठक में डॉ लाल उमेद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर सहित रायपुर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पूर्व की बैठक में प्रस्तुत विजन 2025 के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हेतु उठाये गये कदम की समीक्षा कर आगामी माह मार्च के लिये टारगेट निर्धारित कर कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिये गये।

राजपत्रित अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने, कार्यक्षमता में वृद्धि कर गुणवत्तापूर्ण पर्यवेक्षण करने, प्रत्येक घटना की समीक्षा कर अधीनस्थ अधि०/कर्मचारियों तो औचित्यपूर्ण निर्देश देने, थानों के कार्यों के मात्र पर्यवेक्षण तक सीमित न होकर कार्य में गुणवत्ता सुधार हेतु नेतृत्व करने के निर्देश दिये गये।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पर्यवेक्षण अधिकारियों को उनके कार्यों के नियमित मूल्यांकन हेतु निर्धारित महत्वपूर्ण बिन्दुओं से भी अवगत कराया गया।

इसके साथ ही रायपुर पुलिस को शहीद वीर नारायण सिंह किकेट स्टेडियम में प्रारंभ हो रही इंटरनेशनल मास्टर किकेट लीग हेतु पहुँची भारतीय एवं विदेशी टीमों की सुरक्षा, मैच के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था, आमजन के लिए वाहनों की सुगम पार्किंग व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था लगाने तथा असामाजिक तत्वों एवं अवैध शराब विक्रेताओं, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये, साथ ही आमजन को होली का पर्व उल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु अपील की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें