Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: IG रामगोपाल गर्ग ने छत्तीसगढ़ के प्रथम ड्रोन पायलट पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं

Jagbhan Yadav

Sat, Jan 25, 2025

भिलाई। शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग कार्यालय में ड्रोन पायलट कोर्स पूरा करने वाले पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। जिला दुर्ग रेंज पुलिस के उपनिरीक्षक डॉ. संकल्प राय और आरक्षक प्रशांत कुमार शुक्ला, ने डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) द्वारा अनुमोदित ड्रोन पायलट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है। ये अधिकारी छत्तीसगढ़ पुलिस के पहले डीजीसीए-प्रमाणित ड्रोन पायलट हैं।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने दोनों अधिकारीयों को शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, “इस नई तकनीकी कौशल से पुलिस बल की कार्यक्षमता और भी अधिक प्रभावी होगी। भविष्य में ऐसी तकनीकें पुलिसिंग को न केवल उन्नत करेंगी, बल्कि जनता की सुरक्षा में भी एक नया अध्याय जोड़ेंगी।”

ड्रोन पायलट्स की यह नई दक्षता पुलिस के विभिन्न कार्यों में सहायक होगी, जिनमें: यातायात व्यवस्था और निगरानी, कानून व्यवस्था बनाए रखना,अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, बचाव अभियान, संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा,रात्रि गश्त, थर्मल सेंसर डिटेक्शन, जिससे चाकू, छुरी, आयुध आदि लेकर चलने वाले व्यक्तियों की पहचान आसमान से ही की जा सकेगी तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं उनकी सटीक लोकेशन का पता लगाना आदि कार्य किए जा सकेंगे। यह प्रशिक्षण डीजीसीए द्वारा अनुमोदित ऑन द फ्लाई प्राइवेट लिमिटेड संस्था में संपन्न हुआ।

डॉ. संकल्प राय ने कहा, “ड्रोन तकनीक न केवल पुलिसिंग को स्मार्ट बनाएगी, बल्कि कम समय में उच्च परिणाम देकर आम जनता के साथ पुलिस का भरोसा और मजबूत करेगी।”

आरक्षक प्रशांत कुमार शुक्ला ने बताया, “ड्रोन पायलट बनने की प्रेरणा हमें यह महसूस कर मिली कि यह कौशल पुलिस विभाग को अपराधों के रोकथाम और आपात स्थितियों में अत्यधिक मददगार साबित होगा। हमारा लक्ष्य विभाग की दक्षता और विश्वसनीयता को नई ऊंचाई पर ले जाना है।”

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें