Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ

700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके

रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में भिलाई-3 : मंडल में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, 'एक बूथ–10 यूथ' अभियान को लेकर बनी रणनीति

Jagbhan Yadav

Tue, Jul 14, 2026

भिलाई :- भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई-3 मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल के सभी 22 वार्डों से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रत्येक वार्ड में 10-10 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की टोली गठित करने का निर्णय लिया गया, जो आगे चलकर शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठन की मजबूत टोली का निर्माण करेगी।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ बनकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए। 'एक बूथ–10 यूथ' अभियान को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का संकल्प लिया गया, ताकि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पूर्व प्रत्येक बूथ पर सशक्त, सक्रिय एवं समर्पित युवा कार्यकर्ताओं की टीम तैयार हो सके।

बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। युवा मोर्चा ने विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत बूथ संगठन के बल पर आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।

बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल भाजपा मंडल महामंत्री समीर अग्रवाल जी शुभम चिंचुलकर ,सौरभ चटर्जी, तुषांत वर्मा, अर्पणा मुखर्जी,भूपेश द्विवेदी,संदीप पाली,गीता वर्मा, शैलेन्द्र सिंह,नीतीश राय,यशवंत सिंह, निशांत जोशी, शिवा सोना,बैसाखु यादव, संजू मानिक पूरी, सतीश साहू

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें