Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कुम्हारी शासकीय महाविद्यालय : में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Jagbhan Yadav

Mon, Aug 17, 2026

कुम्हारी। स्वर्गीय बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय, कुम्हारी में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत, भारत माता एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया ने की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रहित, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और विद्यार्थियों को अपने दायित्वों के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए।

इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री लोकेश कुमार साहू ने स्वतंत्रता दिवस एवं ध्वजारोहण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया।

जनभागीदारी समिति की सदस्य श्रीमती रागिनी निषाद, श्रीमती सुनीता कुर्रे, श्री विनोद बंजारे एवं श्री नरेश साहू सहित अन्य सदस्यों ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह में जनभागीदारी समिति के सदस्य, सहायक प्राध्यापक, महाविद्यालयीन कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति उपस्थितजनों ने आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें