Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहे सौदागर

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

इंडोनेशिया और ईरान के मंत्रियों से मुलाकात, शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भिलाई चरोदा में बनेगा केनाल रोड , लंबे समय से था इंतजार,, ट्रैफिक होगी कम दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत।

Jagbhan Yadav

Mon, Jul 21, 2025

चरोदा नगर निगम क्षेत्र के लोगों को आखिरकार केनाल रोड की सौगात मिल ही गई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इसके पहले चरण के काम के लिए 29 करोड़ 71 लाख 53 हजार राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। केनाल रोड का निर्माण तांदुला शाखा नहर पर डबरा पारा से चरोदा के इंदिरा नगर तक 5 किमी लंबाई में होगा। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने क्षेत्रीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को पत्र प्रेषित कर इस बात की जानकारी दी है।

नगर निगम भिलाई – चरोदा का डबरा पारा से उरला दुग्ध डेयरी तक कुल 9 किमी लंबी तांदुला शाखा नहर पर सड़क बनाने का प्रस्ताव है। इसमें लगभग 48 करोड़ रुपए खर्च का प्रारंभिक अनुमान रखा गया है। शासन से राज्य बजट में 29 करोड़ 71 लाख 53 हजार रुपए का बजट प्रावधानित किया था। अब नगरीय प्रशासन विभाग विभाग ने अधोसंरचना मद एवं मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना अंतर्गत राज्य बजट में हुई घोषणा के अनुरूप राशि स्वीकृत कर दिया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने क्षेत्रीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को पत्र के जरिए इस आशय की जानकारी से अवगत कराते हुए आग्रह किया है कि वे इस कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराएं।

गौरतलब रहे कि प्रारंभिक सर्वे व अन्य जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद नगर निगम के शासन को प्रेषित केनाल रोड के प्रस्ताव पर राज्य सरकार के वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में 29 करोड़ 71 लाख 53 हजार रुपए की राशि प्रावधानित किया गया है। अब स्वीकृति के बाद इसी राशि से पहले चरण में डबरा पारा भिलाई-3 की ओर सिरसा चौक होकर इंदिरा नगर तक पांच किमी लंबी केनाल रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद अगले चरण में सिरसा चौक से चरोदा होते हुए उरला दुग्ध डेयरी वाली सड़क से केनाल रोड को जोड़े जाने का प्रस्ताव है। इस रोड के बनने से भिलाई-3 से चरोदा के बीच फोरलेन सड़क पर ट्रेफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा।

भिलाई 3, राम मंदिर के पीछे नहर

4 करोड़ से संवरेगा सिरसा चौक

फोरलेन सड़क पर भिलाई-3 के सिरसा चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए बजट में रखे गए प्रावधान के अनुरूप नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 3 करोड़ 98 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस बात की जानकारी उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने पत्र लिखकर क्षेत्रीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को दिया है। बता दें जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तभी सिरसा चौक के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए निगम को राशि प्राप्त हो चुकी थी। लेकिन सरकार बदलते ही कार्यादेश जारी नहीं किए जाने के कारण शासन ने राशि वापस ले लिया था। अब पुनः राशि मिलने से शीघ्र ही सिरसा चौक सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

भाजपा नेताओं ने माना आभार

केनाल रोड और सिरसा चौक के विकास के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा राशि प्रदान किए जाने की स्वीकृति का भिलाई-3 के भाजपा नेताओं ने स्वागत करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है। भाजपा नेता एवं विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल, निगम में नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, पांच बार के वरिष्ठ पार्षद फिरोज फारुकी एवं भाजपा नेता मुकेश अग्रवाल ने कहा कि केनाल रोड बनने से भिलाई – चरोदा के लोगों को आवाजाही के लिए सड़क का अतिरिक्त विकल्प मिलने से फोरलेन में ट्रेफिक के दबाव से राहत मिलेगी। इसी तरह तकनीकी दिक्कतों को दूर करते हुए सिरसा चौक का विकास होना भी जनहित में बड़ा काम है। इसके लिए विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के द्वारा किया गया पहल सराहनीय है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें