Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

इंडोनेशिया और ईरान के मंत्रियों से मुलाकात, शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

किसी स्वार्थ या अपेक्षा के दूसरों का हित करते रहते हैं : पीएम मोदी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: दुर्ग-रायपुर ट्रेन में किन्नर का तांडव: पैसे नहीं देने पर यात्री से मारपीट, चेहरे पर आई गंभीर चोट..

Jagbhan Yadav

Tue, Jul 29, 2025

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की ट्रेनों में किन्नरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को दुर्ग से रायपुर के बीच चल रही सिंकदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस में एक यात्री के साथ जमकर मारपीट हुई।

दुर्ग-रायपुर ट्रेन में किन्नर द्वारा यात्री से मारपीट की घटना, घायल यात्री और RPF की कार्रवाई

भिलाई :जानकारी के अनुसार, ट्रेन जैसे ही दुर्ग स्टेशन से रवाना हुई, जनरल बोगी में किन्नर और एक यात्री के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया। जब यात्री ने पैसे देने से इनकार किया, तो किन्नर ने उस पर हमला कर दिया। यात्री को गंभीर चोटें आईं, खासकर उसके चेहरे पर गहरी चोट बताई जा रही है।                                     

पीड़ित यात्री की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो सिंकदराबाद से रायपुर की ओर यात्रा कर रहा था। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद अन्य यात्री भी घबरा गए।🔹 घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया और तुरंत RPF को सूचना दी गई।
🔹 स्थानीय यात्रियों में इस बढ़ते उत्पात को लेकर नाराज़गी है।

RPF की टीम हरकत में आई और रायपुर स्टेशन पहुंचते ही किन्नर को ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया। बाद में उसे GRP को सौंप दिया गया, जहां उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।

RPF सूत्रों के मुताबिक, पिछले एक महीने में 120 से ज्यादा किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। चंद दिन पहले भी एक किन्नर के खिलाफ मोबाइल छिनने का मामला सामने आया था, जिस पर भिलाई RPF ने कार्रवाई कर उसे GRP को सौंपा था।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें