Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर-भिलाई मार्ग पर ट्रेलर में लगी भीषण आग : रायपुर-भिलाई मार्ग पर ट्रेलर में लगी भीषण आग

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 6, 2025

रायपुर सीमा में ट्रेलर में लगी आग से मचा हड़कंप

रायपुर, रायपुर से भिलाई मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। खारून नदी पुल के पास कोयला लदे एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर रायपुर से भिलाई की ओर जा रहा था।

पुल के पास पहुँचते ही ट्रेलर से धुआँ निकलने लगा, जिसके बाद चालक ने वाहन रोकने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से भड़की कि वह केबिन से बाहर निकल पाया या नहीं, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर में कोयले की भारी खेप लदी हुई थी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि वाहन में इंजन की शॉर्ट सर्किट या ब्रेक ऑयल पाइपलाइन में लीकेज के कारण यह हादसा हुआ होगा।

यह क्षेत्र रायपुर जिला सीमा के अंतर्गत आता है, इसलिए मामले की जांच रायपुर पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया था, जिससे रायपुर-भिलाई मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा आसपास के क्षेत्र में और बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना में किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ट्रेलर का केबिन और कोयला पूरी तरह जल गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें