Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भिलाई में तीन और ओव्हरब्रिज जरूरी : विधायक रिकेश ने केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 9, 2025

नेहरू नगर चौक पर अनावश्यक जाम तथा वायु प्रदूषण भविष्य के लिए बड़ा खतरा

भिलाई नगर, 09 दिसंबर। नेहरू नगर मुख्य चौराहे और इस क्षेत्र में बढ़ते ट्रेफिक दबाव के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री अरूण साव को पत्र लिखा है। विधायक सेन ने राष्ट्रीय राजमार्ग और नेहरू नगर चौक से अग्रसेन चौराहे तक ओव्हर ब्रिज की महति आवश्यकता प्रतिपादित की है।

उन्होंने बताया कि नेशनल हाइवे खुर्सीपार, पावर हाउस एवं सुपेला में ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया गया है जिससे शहर के ट्रैफिक जाम में कमी आयी है किंतु नेहरु नगर चौक में ओव्हर ब्रिज न होने के कारण शाम 6 से रात 10 बजे तक हैवी ट्रैफिक जाम रहता है एवं दिन में भी ट्रेफिक के कारण आम जनमानस को असुविधा का सामना करना पड रहा है। ट्रेफिक जाम होने के कारण वायु प्रदूषण अधिक होने से भी नेहरु नगर के आसपास क्षेत्र में एक्यूआई निर्धारित मानक से अधिक हो रहा है। आम जनमानस को ट्रेफिक से निजात दिलाने एवं स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने के लिये नेहरु नगर चौक में ओव्हर ब्रिज निर्माण की अति आवश्यकता है।

इसी तरह नेहरू नगर की ओर जाने वाले लोग भी वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे होते हैं, तो इंजन चालू रहने (idling) और बार-बार रुकने/चलने (stop-and-go) की वजह से वाहन सामान्य गति से चलने की तुलना में कहीं अधिक हानिकारक गैस उत्सर्जित करते हैं। नेहरू नगर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके, व्यस्त चौराहे, ऊंची इमारतों से घिरे सड़क मार्ग अक्सर "प्रदूषण हॉटस्पॉट" बन जाते हैं, जहाँ प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा हो जाते हैं और जल्दी छितराते नहीं हैं। ट्रैफिक जाम में ईंधन की खपत अप्रभावी होती है, जिससे न केवल ग्रीनहाउस गैसों (जैसे सीओ 2) का उत्सर्जन बढ़ता है, बल्कि पैसे की भी बर्बादी होती है। 

नेहरु नगर चौक में लोक निर्माण विभाग द्वारा सेक्टर-7 से गुरुद्वारा नेहरु नगर तक ओव्हरब्रिज का निर्माण किया गया है। ब्रिज गुरुद्वारा के पास उतरने के कारण अधिकांश लोग ब्रिज का उपयोग न कर नीचे नेहरू नगर चौक की ओर बढ़ जाते हैं जिससे ट्रेफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। यदि नेहरु नगर चौक के ब्रिज को नेहरु नगर के अग्रेसन चौक तक अतिरिक्त निर्माण किया जाए तो ट्रैफिक जाम की शिकायत से निजात पाई जा सकती है साथ ही पर्यावरण भी दुरूस्त होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें