Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: युवती के गुम हुए बैग को ढूंढकर पुरानी भिलाई पुलिस ने लौटाया, युवती ने जताया आभार

Jagbhan Yadav

Thu, Sep 12, 2024

भिलाई- 03। ग्राम घुघुवा निवासी सविता भारती जो की दुर्ग में प्राइवेट जॉब करती है, दिनांक 06/09/2024 की शाम को दुर्ग से घुघूवा जा रही थी, भिलाई 03 सिरसा गेट के पास युवती को बैग ऑटो में छूट गया और वो घर चले गई। जैसे ही बैग का ध्यान आया वो खोजने लगी लेकिन बैग कही नही मिला।

युवती शाम को पुरानी भिलाई थाना में इसकी सूचना थाना प्रभारी महेश ध्रुव को दी। युवती ने थाना प्रभारी को बताया की उस बैग में उसके ओरिजनल रिजल्ट्स, पैन ड्राइव, डॉकमेंट्स, पैसे और कपड़े है।

थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक प्रवीण सरजारे को बैग ढूंढने के लिए लगाया। आरक्षक ने भिलाई चरौदा क्षेत्र के सभी ऑटो चालकों से एक एक संपर्क किया और लगातार इस काम में लगा रहा जिसके फलस्वरूप गुम हुआ बैग दिनांक 11/09/2024 को मिल गया।

आज दिनांक 12/09/2024 को युवती सविता भारती को बुलाकर बैग उसको सुपुर्द किया गया। युवती ने बैग को चेक किया और सभी समान सुरक्षित मिला। गुम हुआ बैग पाकर युवती का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

सविता भारती ने सारनाथ एक्सप्रेस से चर्चा करते हुए बताया की जिस दिन से बैग गुमा है उस दिन से मैं बहुत टेंशन में थी, उसमे मेरे पूरे ओरिजनल रिजल्ट्स थे, मैं सोच रही थी की नही मिलेगा तो क्या करूंगी लेकिन पुलिस ने आज मेरा टेंशन खत्म कर दिया। मैं थाना प्रभारी सर, प्रवीण सरजारे सर को बहुत बहुत धन्यवाद देती हूं।

सभी ऑटो चालकों से भी निवेदन करती हूं की अगर किसी का बैग मिले तो थाना में इसकी सूचना और जमा कर दे ताकि वो बैग जिसका हो उसको मिल जाए हो सकता है उस बैग में उसका कोई बहुत जरूरी सामान हो।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें