Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

10 रुपये में मिलेगा राखी लिफाफा, राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां

अग्रवाल

छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

प्रमुख चौराहों और सामुदायिक भवनों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया जाएगा : शर्मा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग नहाने गया 13 साल का छात्र खारु : कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग नहाने गया 13 साल का छात्र खारुन नदी में समाया, परिजनों में मातम , SDRF की 48 घंट

Jagbhan Yadav

Mon, Sep 29, 2025

कुम्हारी : खारुन नदी के अटारी एनीकट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कक्षा 7वीं में पढ़ने वाला 13 साल का गजेन्द्र पटेल दोस्तों के साथ नहाने गया था, लेकिन तेज बहाव में फंसकर बह गया।

घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामायापारा की है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे गजेन्द्र अपने 3-4 दोस्तों के साथ घर से निकला। घूमते-घूमते बच्चे खारुन नदी पहुंचे और नहाने लगे। गजेन्द्र ने जैसे ही गहरे पानी में छलांग लगाई, वह डूबने लगा।

दोस्तों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के सामने सब बेबस हो गए। देखते-ही-देखते मासूम नदी में समा गया। घबराए साथी दौड़कर घर पहुंचे और परिवार को खबर दी। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोग भी नदी किनारे जुट गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF को बुलाया गया। टीम ने रविवार सुबह से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। गोताखोरों और नावों की मदद से घंटों तलाश हुई, मगर बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।

SDRF अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नदी का बहाव बहुत तेज है। संभव है कि बच्चा 30 से 40 किलोमीटर तक बह गया हो। सोमवार को भी सर्च जारी रहा, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

थाना प्रभारी योगेन्द्र वर्मा ने कहा कि 48 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन गहराई और तेज धारा की वजह से बचाव दल को मुश्किलें हो रही हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें