Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…!!

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर भारी मात्रा में विस्फोटक और IED बरामद

आज मुख्यमंत्री निवास से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का लिया फैसला

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर 13 साल की नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भिलाई चरौदा के युवा नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तरुण : परगनिहा ने गो सम्मान आह्वान अभियान में शामिल होकर गौ संरक्षण एवं सम्मान का लिया संकल्प

Jagbhan Yadav

Mon, Jul 27, 2026

भिलाई-चरोदा, 27 जुलाई 2026। गौमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित “गो सम्मान आह्वान अभियान” में तरुण परगनिहा ने सहभागिता की। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में गौसेवकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर तरुण परगनिहा ने कहा कि “गौमाता हमारी संस्कृति, आस्था और ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। गौमाता का सम्मान हमारी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान है। गौ संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

अभियान के माध्यम से गौमाता के संरक्षण, संवर्धन और उनके प्रति समाज में सम्मान एवं जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। उपस्थित गौसेवकों ने गौसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।

तरुण परगनिहा ने कहा कि समाज में गौसेवा, गौ रक्षा और गौ सम्मान की भावना को और मजबूत करने के लिए ऐसे जनजागरण अभियानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

“गौमाता का सम्मान — हमारी संस्कृति का सम्मान” के संदेश के साथ अभियान में गौ संरक्षण एवं सेवा का संकल्प लिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें