Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: शिव महापुराण कथा की तैयारियां अंतिम चरण में, कलेक्टर-एसएसपी ने कथा स्थल किया निरीक्षण

Jagbhan Yadav

Mon, Jul 28, 2025

भिलाई। जयंती स्टेडियम भिलाई में आगामी 30 जुलाई से 5 अगस्त तक भव्य महा शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने वाला है। विश्व विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज का पावन चरण एक बार फिर भिलाई की पावन धरा पर पड़ने वाली है। जिसकी तैयारियां पूरे जोरों पर हैं।

लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रविवार को दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं एसएसपी विजय अग्रवाल ने रविवार को कथा स्थल का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

कथा के मुख्य आयोजक व उप नेता प्रतिपक्ष भिलाई दया सिंह के साथ कलेक्टर ने पूरे पंडाल का निरीक्षण किया। उन्होंने बैठने की व्यवस्थाएं, सुरक्षा, साफ-सफाई, बारिश से बचाव की योजनाएं, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट जैसी सुविधाओं की बारीकी से जानकारी ली। पंडाल में घूमकर उन्होंने स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इसके पश्चात आयोजन स्थल पर बने कार्यालय में बैठकर कथा के शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और भव्य आयोजन को लेकर लंबी चर्चा की गई। सभी विभागों के समन्वय से योजना तैयार की जा रही है ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।

इस अवसर पर आयोजक दया सिंह ने कलेक्टर एवं एसएसपी को संपूर्ण रूपरेखा की जानकारी दी और बताया कि इस कथा में छत्तीसगढ़ सहित देशभर से श्रद्धालु और संत महात्मा पधारने वाले हैं। बड़े बड़े विविआईपी आने वाले है. प्रदेश के मुख्यमंत्री भी अपने परिवार सहित पधारेंगे, उनके अलावा कई मंत्रीगण और उनकी पूरी परिवार के भी आगमन की संभावना है। इस लिए यहाँ की व्यवस्था को और बेहतर बनाने प्रशासन भी जुटा हुआ है।

कथा को ऐतिहासिक, अनुशासित और भक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में प्रशासन और आयोजन बोल बम समिति सक्रिय सदस्य समर्पित भाव से जुटी हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें