Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: स्कूल में साढ़े तीन वर्ष की मासूम से मारपीट:नर्सरी की छात्रा के राधे-राधे बोलने पर प्रिंसिपल ने मुंह में टेप चिपकाकर पीटा

Jagbhan Yadav

Fri, Aug 1, 2025

स्कूल में साढ़े तीन वर्ष की मासूम से मारपीट:नर्सरी की छात्रा के राधे-राधे बोलने पर प्रिंसिपल ने मुंह में टेप चिपकाकर पीटा

दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के बागडुमर स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में साढ़े तीन साल की मासूम प्रताड़ना का शिकार हो गई। नर्सरी की छात्रा को सिर्फ इसलिए स्कूल की प्रिंसिपल ने पीटा क्योंकि वह राधे-राधे बोलकर अभिवादन कर रही थी। नाराज शिक्षिका ने कक्षा में पहले छात्रा को फटकारा। फिर उसके मुंह पर टेप चिपका दिया। इसके बाद छात्रा के कलाई में डंडे से पीटा।

स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा घर पहुंच कर परिजन को पूरी घटना बताई। गुरुवार को परिजन ने पूरे मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 299 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल ईला ईवन कौलविन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक प्रवीण यादव निवासी बागडूमर ने शिकायत की है। उसने बताया कि उसकी बेटी साढ़े तीन वर्ष की है। वह क्षेत्र के मदर टेरेसा स्कूल में पढ़ाई करती है। बुधवार की सुबह करीब 7.30 बजे बेटी स्कूल गई थी। दोपहर 12.30 बजे बेटी स्कूल से घर लौट आई। इसके बाद उसने बताया कि स्कूल की प्रिंसिपल ने उसके साथ मारपीट की है।

यहीं नहीं मुंह में टेप चिपकाया और कलाई में डंडे से पीटा। बच्ची के पिता ने सबसे पहले इसकी सूचना गांव के सरपंच दामिनी साहू को दी। इसके बाद गुरुवार को थाने में जाकर शिकायत करना तय किया गया। गुरुवार को घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए थे।

बोलती नहीं है तो हमेशा के लिए टेप लगा देती हूं : प्रिंसिपल

सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि जांच में पता चला कि बच्ची अंतर्मुखी है। वह कक्षा में ज्यादा बात नहीं करती है। पूछने पर जबाव नहीं देती है। बुधवार को स्कूल की प्रिंसिपल निरीक्षण करने के लिए बच्ची की कक्षा में गई थी। उसने पहले कक्षा में मौजूद कुछ बच्चों से पूछताछ की। लेकिन जब प्रवीण की बेटी से पूछताछ करने लगी तो वह कुछ नहीं बोली।

बच्ची ने गुड मॉर्निंग की जगह प्रिंसिपल का अभिवादन राधे-राधे बोलकर किया। नाराज प्रिंसिपल ने गुस्से में पहले बच्ची की कलाई में डंडे से पीट दिया। इसके बाद बोला कि बच्ची से कुछ भी पूछो जबाव नहीं देती है। क्लास में पढ़ाई लिखाई नहीं करती है। इसके हमेशा मुंह बंद करता है। इसके बाद प्रिंसिपल ने बच्ची के मुंह में टेप लगा दिया। करीब 15 मिनट तक बच्ची के मुंह में टेप लगा था। बाद में क्लास टीचर ने बच्ची के मुंह से टेप निकाला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें