Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

पश्चिम दिशा में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, पढ़ें 25 अक्टूबर का पंचांग

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मनगटा युवती प्रकरण : राजनांदगांव पुलिस का त्वरित एक्शन; मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, रिसोर्ट सील

Jagbhan Yadav

Sun, Jun 21, 2026

राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मनगटा स्थित विशलिंगवुड्स रिसोर्ट में एक 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म और संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत के मामले में राजनांदगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही घटना से जुड़े विशलिंगवुड्स रिसोर्ट को भी नियमानुसार सील कर दिया गया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने क्षेत्र के अन्य रिसोर्ट मालिकों को भी एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है।

अस्पताल से मिली सूचना के बाद शुरू हुई जांच

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जून 2026 को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री, राजनांदगांव से सोमनी थाने को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सोमनी पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।

पुलिस की संयुक्त टीम ने की त्वरित कार्रवाई

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक (SP) सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेंडर किरो और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी (निरीक्षक दिलीप पटेल) एवं साइबर सेल प्रभारी (निरीक्षक विनय पम्मार) के नेतृत्व में सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

मदहोशी का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म

परिजनों से पूछताछ, घटनास्थल के निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारीकी से अवलोकन के बाद इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी आशुतोष, छत्रपाल और घनश्याम ने एक राय होकर युवती को बहला-फुसलाकर रायपुर ले जाने की योजना बनाई थी।

रायपुर ले जाते समय रास्ते में मुख्य आरोपी आशुतोष द्वारा युवती को जबरन शराब पिलाई गई। आरोपी उसे रायपुर क्लब ले गए और वहां से वापस मनगटा स्थित विशलिंगवुड्स रिसोर्ट लेकर आए। अत्यधिक शराब पीने के कारण युवती पूरी तरह मदहोशी की हालत में थी। इसी अवस्था का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया, जिससे मृतिका को गंभीर चोटें भी आईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (26 वर्ष) – निवासी बुचीभरदा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (मुख्य आरोपी)।

  2. छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (25 वर्ष) – निवासी ग्राम टेड़ेसरा गुड़ीपारा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव।

  3. घनश्याम बेलचंदन (25 वर्ष) – निवासी ग्राम निकुम बाजारपारा, थाना अण्डा, जिला दुर्ग।

रिसोर्ट सील, आरोपियों को भेजा जा रहा जेल

पुलिस की कड़ी पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म), 115(2) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए वारदात के घटनास्थल यानी विशलिंगवुड्स रिसोर्ट को सील कर दिया है। सभी आरोपियों को वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें