Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भिलाई-3 व चरोदा में चार जगह जलेगा रावण, 40 फीट के रावण का होगा दहन

Jagbhan Yadav

Fri, Oct 11, 2024

भिलाई/ भिलाई-3 और चरोदा में चार जगहों पर रावण दहन कार्यक्रम होना है। इसमें जोन 2 चरोदा रेलवे कालोनी, चरोदा हनुमान मंदिर के पीछे मैदान, भिलाई-3 के मिनी स्टेडियम और बिजली कालोनी मैदान का आयोजन शामिल है। भिलाई-3 मिनी स्टेडियम में 70 वें रावण दहन किया जा रहा है। यहां पर रामलीला उपरांत आतिशबाजी के बीच 40 फीट के रावण का दहन होगा। समिति के अध्यक्ष दीपक देवांगन ने बताया कि सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि होंगे।

अध्यक्षता विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा करेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व नपाध्यक्ष शशिकांत बघेल होंगे। बिजली कालोनी में भी रंगारंग आतिशबाजी के बीच 40 फीट रावण का दहन किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुजीत बघेल ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। वहीं चैतन्य बघेल सहित महापौर निर्मल कोसरे और सभापति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी तरह जोन -2 चरोदा में 59 वें वर्ष के होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निगम आयुक्त डीएस राजपूत, एआरएम डॉ प्रशन्ना सोमेश्वर सिंह, समाजसेवी राजपाल माखीजा व घनश्याम सिंह उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष विशाल भौतिक एवं पार्षद चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि यहां पर 70 फीट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं काकीनाडा की इलेक्ट्रॉनिक्स आतिशबाजी होगी। चरोदा हनुमान मंदिर के पीछे होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चैतन्य बघेल, महापौर निर्मल कोसरे और सभापति कृष्णा चन्द्राकर अतिथि होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें