Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

विभाग के 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की सराहना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: एक ही जमीन की दो लोगों को कर दी रजिस्ट्री, पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया : आरोपी गिरफ्तार…

Jagbhan Yadav

Sat, Mar 2, 2024

एक ही जमीन की दो लोगों को कर दी रजिस्ट्री, पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया : आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग जिले में एक ही जमीन की दो अलग-अलग लोगों को रजिस्ट्री करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। दुर्ग सिटी कोतवाली प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि खुर्सीपार भिलाई निवासी हुसैन (40) ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि दुर्ग के पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गब्दी निवासी गजेन्द्र कुमार साहू (38) ने उसके साथ धोखाधड़ी की है।

गजेंद्र ने 11 मार्च 2014 को 0.21 हेक्टेयर जमीन को उसे 3 लाख रुपए में बेचा था। इसकी बकायदा उसने रजिस्ट्री कराई थी। इसके बाद उसने इसी जमीन का प्रमाणीकरण नहीं कराकर किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर भी रजिस्ट्री कर दी है। शिकायत पर जब पुलिस ने इस मामले की जांच की, तो मामला सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दुर्ग जिले में इस तरह के कई अन्य मामले लंबित :

दुर्ग जिले में नए पुलिस अधीक्षक के आने के बाद यह पहला ऐसा मामला है, जिसमें पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक सुपेला, स्मृति नगर, वैशाली नगर और जामुल सहित जिले के कई ऐसे थाने हैं, जहां इस तरह की शिकायतें फाइल में बंद होकर धूल खा रही हैं। प्रार्थी थानों के चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस जमीन का मामला बोलकर इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इससे धोखाधड़ी के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें