Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

13 जिलों में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, मौतों का आंकड़ा 98 पहुंचा

पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, छोटे दुकानदार भी रहेंगे शुल्क-मुक्त

तेल कंपनियों ने दूर की चिंता, जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

जलडमरूमध्य खोलने के लिए रखीं 3 बड़ी शर्तें, बढ़ी अमेरिका की मुश्किल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: ढाबा सरपंच ,सचिव पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप ,एसडीएम से हुई शिकायत ।

Jagbhan Yadav

Wed, Jul 3, 2024

ढाबा सरपंच ,सचिव पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप ,एसडीएम से हुई शिकायत ।

कुम्हारी।धमधा ब्लाक के अंतर्गत कुम्हारी के समीप ग्राम पंचायत ढाबा के सरपंच लक्ष्मी बघेल और सचिव सत्यविजय देशलहरे पर भ्रष्टाचार तथा गबन के गंभीर आरोप लगे हैं। जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत के पंचों ने एसडीएम भिलाई तीन से की है तथा सरपंच सचिव पर कड़े कानूनी कार्रवाई की बात कही है। एसडीएम से की गई शिकायत पत्र में पंचों ने कई आरोप लगाए हैं जिसके प्रमाण भी उनके पास उपलब्ध है। विधायक निधि से बनने वाले सामुदायिक भवन का निर्माण किए बगैर दो लाख का भुगतान कर दिया गया है जबकि जमीनी स्तर पर काम की नींव तक नहीं रखी गई है।

मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना मद के अंतर्गत अमरदास मारकंडे के घर से घासीदास मंदिर तक सीसी रोड का निर्माण केवल फाइलों में कर दी गई है तथा पंचों के जानकारी के बिना दो लाख साठ हजार रुपए का सरपंच सचिव द्वारा आहरण भी कर लिया गया है ।जो गंभीर वित्तीय अनियमितता है ।पंचों ने यह भी आरोप लगाया है कि सरकारी गौठान के लिए चिन्हित जगह को भी निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए जमीन का काफी बड़ा हिस्सा दे दिया गया है। एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपते समय विश्वजीत ओगरे, नरेंद्र गेंडरे, अश्वनी देशलहरे,राजेश कुर्रे, पुनाराम रात्रे समेत अन्य पंचों उपस्थित रहें।शिकायत पर एसडीएम ने जांच तथा कार्रवाई की बात कही है।

वर्सन - ( विश्वजीत ओगरे,पंच, ग्राम पंचायत ढाबा) - सरपंच , सचिव द्वारा पंचायत में भ्रष्टाचार किया गया है,जिसकी हम लोगों ने एसडीएम से शिकायत की है, हमारे द्वारा लगाए गए आरोप के सभी साक्ष्य भी हमारे पास है।हम चाहते हैं कि कड़ी कार्रवाई हो।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें