Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: SP जितेंद्र शुक्ला ने आरक्षक को किया निलंबित, हत्या के फरार आरोपी की सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा

Jagbhan Yadav

Tue, Apr 1, 2025

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी दीपक ठाकुर की सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा की है। जारी आदेश में बताया गया है कि… दिनांक 28.03.2025 के रात्रि करीबन 10:00 बजे इंदर ढाबा एस.आर. अस्पताल के पास चिखली में मृतक अवतार मरकाम का आरोपीगण सोना उर्फ आकाश मजुमदार, मुकेश चौहान उर्फ चीरा, अमन साहू उर्फ मशान, होरी लाल पटेल उर्फ बाती एवं दीपक ठाकुर के साथ मिलकर हत्या कर दिये है। तत्संबंध में प्रार्थिया परीक्षा मरकाम की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 104/2025 पारा 103, 3(5) भा.न्या.सं. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी 01. सोना उर्फ आकाश मजुमदार, 02. मुकेश चौहान उर्फ चीरा, 03. अमन साहू उर्फ मशान, 04. होरी लाल पटेल उर्फ याती को दिनांक 30.03.2025 को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण के अन्य आरोपी दीपक ठाकुर पिता केवल ठाकुर उम्र 27 साल साकिन सिकोला भाठा, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग घटना के बाद से अपने निवास से फरार है। फरार आरोपी की हर संभव पतासाजी की जा रही है, किंतु अब तक पता नहीं चला है।

अस्तु मे जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग (छ.ग.) पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रं. 80-ए में निहित प्रावधानों के तहत् उद्‌घोषणा करता हूँ, कि उक्त प्रकरण के फरार आरोपी दीपक ठाकुर के वारे में जो कोई ऐसी महत्वपूर्ण सूचना देगा, जिसके आधार पर प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार करायेगा या उसके संबंध में सूचना देगा।

उस व्यक्ति को 10,000/- रू (दस हजार रूपये) नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया जावेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग (छ.ग.) का निर्णय अंतिम होगा।

फरार आरोपी के बारे में निम्नांकित मोबाइल नंबर पर सूचना दी जा सकती है- 01. सुखनंदन राठौर, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला दुर्ग मो.नं. 94791-92003

02. चिराग जैन (भापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग मो.नं. 94791-92006

03. अजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) मो.नं. 94791-92017

04. निरीक्षक पुष्पेन्द्र भट्ट, याना प्रभारी पुलगांव, मो.नं. 94971-92021

05. उप निरीक्षक पुरूषोत्तम कुर्रे, चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा मो.नं. 94791-92061

आरक्षक निलंबित: वहीं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने एनडीपीएस के प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने आरक्षक को निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार आरक्षक 1654 विजय धुरंधर, तैनाती थाना पुरानी, गिलाई जिला-दुर्ग के द्वारा थाना पुरानी भिलाई के एनडीपीएस के प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने के कारण दिनांक 31.03.2025 के अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग में सम्बद्ध किया जाता है।निलंबन अवधि में आरक्षक 1654 विजय धुरंधर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें