Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: एसएसपी विजय अग्रवाल ने रात्रि 11 बजे के बाद खुले दुकानों को बंद कराने के दिए निर्देश

Jagbhan Yadav

Sat, Aug 9, 2025

भिलाई। विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग व्दारा सभाकक्ष कलेक्टरेट कार्यालय में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारी की बैठक ली गयी। बैठक में आगामी गणेशोत्सव त्यौहार पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया,पंडाल के संबंध में नियम बताए गए।

त्रिनयन एप का अधिक उपयोग करने एवं नया सीसीटीवी कैमरा जोडने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया तथा अधिक से अधिक लोगों को सीसीटीवी लगवाने जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।

लंबित अपराधों की समीक्षा कर नियमानुसार नियत समय पर इनका निराकरण किए जाने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया। एन.डी.पी.एस. एक्ट. के तहत कार्यवाही करने तथा जप्त मादक प्रदार्थ का नष्टीकरण शीघ्र कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया, जुओं सट्टा पर अधिक से अधिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

रात्रि 11.00 बजे के बाद खुले दुकानों को बंद कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। क्षेत्र के कबाड़ियों का गैंग हिस्ट्रीसीट खोलने, अधिक से अधिक नगरानी व गुण्डा बदमाश की फाइल तैयार करने, बॉण्ड ओवर की कार्यवाही करने एवं उल्लंघन करने पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

रात्रि एवं प्रातः अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाये जाने हेतु अबकारी एक्ट की कार्यवाही करने तथा 15 अगस्त के पूर्व प्रकरण का निराकरण करने निर्देशित किया गया। सभी थाना / चौकी क्षेत्र में बीट का विभाजन कर प्रत्येक बीट में तैनात पुलिस बल की जानकारी भेजने बताया गया ।

मीटिंग में सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग, पद्मश्री तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई. यू.सी.ए.डब्ल्यू, हर्षित मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, सदानंद विंध्यराज, उप पुलिस अर्ध यातायात, हेम प्रकाश नायक उप पुलिस अधीक्षक, अजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक काईम, अनुप लकड़ा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन के साथ-साथ जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें