Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भिलाई मैत्री महाविद्यालय : के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Jagbhan Yadav

Fri, Aug 7, 2026

भिलाई। भिलाई मैत्री महाविद्यालय, रिसाली के बी.एड. एवं डी.एल.एड. विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता अर्जित कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
बी.एड. परीक्षा परिणाम में हुमेश्वरी एवं त्रिश्मा ने 82.94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राची वर्मा ने 82.47 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा गामिनी चंद्राकर ने 82.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित डी.एल.एड. द्वितीय सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम में शिखा ठाकुर ने 88.15 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, हरीश ने 87.25 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा रजत कुमार साहू ने 86.01 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्था प्रमुख श्रीमती राजम सुधाकरण, प्रबंधक डॉ. सजिता थंबी, श्री एस. सजीव, श्री एस. साजन, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुरेखा विनोद पाटिल, एम.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. डी. लक्ष्मी, बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभा आर. कुरुप तथा समस्त प्राध्यापकों एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उत्कृष्ट परिणाम है।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें