Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

विषय:विधिक सेवा दिवस पर व्यवहार न्यायालय, भिलाई-3 में विधिक क्विज प्रत : विषय:विधिक सेवा दिवस पर व्यवहार न्यायालय, भिलाई-3 में विधिक क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Jagbhan Yadav

Mon, Nov 10, 2025

विषय:विधिक सेवा दिवस पर व्यवहार न्यायालय, भिलाई-3 में विधिक क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भिलाई-3, दिनांक 9 नवंबर 2025:

माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के द्वारा न्याय के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु किए जा रहे प्रयासों से प्रेरित होकर तथा उनके अनुसरण में, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय, भिलाई-3 में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर एक विधिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में उदय कॉन्वेंट स्कूल, कुम्हारी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को निशुल्क विधिक सहायता, मोटर यान अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita), पॉक्सो अधिनियम, एवं अन्य प्रासंगिक कानूनों के प्रति जागरूक करना था।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों से कानून एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अधिकांश प्रश्नों के सही उत्तर देकर अपने विधिक ज्ञान का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

क्विज प्रतियोगिता के उपरांत व्यवहार न्यायालय, भिलाई-3 के न्यायाधीश एवं सीनियर अधिवक्तागण द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को विधिक प्रावधानों तथा निशुल्क विधिक सहायता के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किन व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग (DLSA) तथा तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण भिलाई-3 द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जा सकती है।

इस आयोजन को सफल बनाने में सीनियर अधिवक्तागण — श्री गणेश शुक्ला, श्री सुधीर त्रिपाठी, श्री आर. पी. सिंह, श्री मनमोहन सिंह तथा न्यायिक कर्मचारी श्री विकास सोनी, श्री अशोक पटेल, श्री कैलाशपति पांडे, श्री रवि रंगारी एवं श्री पुरुषोत्तम का विशेष योगदान रहा। साथ ही उदय कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगणों का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने यह संकल्प लिया कि वे समाज में कानूनी साक्षरता एवं न्याय तक समान पहुँच के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यरत रहेंगे।

विधिक सेवा दिवस पर आयोजित यह क्विज प्रतियोगिता छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक रही और समाज में न्याय के प्रति जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना को प्रबल करने वाला साबित हुई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें