Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग में तैयार हो रहा स्विमिंग : केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग में तैयार हो रहा स्विमिंग पुल

Jagbhan Yadav

Wed, Oct 8, 2025

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग में तैयार हो रहा स्विमिंग पुल

दुर्ग। स्टेशन रोड स्थित सिटी क्लब में अत्याधुनिक स्विमिंग पुल का निर्माण किया जा रहा है। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से स्वीकृति होने के बाद शुरू हुए निर्माण तीव्र गति से चल रहा है। मंत्री गजेन्द्र यादव समय समय पर विकास कार्यों का निरिक्षण करते रहते है आज स्विमिंग पुल निर्माण से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी लिए और कार्य में तेजी लाने निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित इंजिनियर ने बताया की 50 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है।

ड्राइंग डिज़ाइन के मुताबिक गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य किया जा रहा है।

शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की यह स्विमिंग पुल शहर में खेल प्रेमियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।

कार्य में संलग्न इंजीनियरों को कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा रविशंकर स्टेडियम के पास इंडोर बैडमिंटन कोर्ट भी तैयार हो चुका है, जिसका शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा।
आरईएस के एसडीओ सीके सोने ने बताया की स्टेशन रोड स्थित सिटी क्लब में अत्याधुनिक स्विमिंग पुल का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

 

 

लगभग 7900 स्क्वायर फिट में पुल बनने के साथ ही चेंजिंग रूम, कैंटीन और फूलों से सुसज्जित गार्डन से अच्छा वातावरण मिलेगा। लंबे समय शहर के तैराक के खिलाड़ी इसकी मांग कर रहे थे। दुर्ग शहर विधायक एवं केबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों की मांग को संज्ञान में लिए और शासन से स्विमिंग पुल बनाने राशि स्वीकृत कराये। स्टेशन रोड गायत्री मंदिर वार्ड 25 में दुर्ग शहर बनने वाला यह पहला अत्याधुनिक स्विमिंग पुल पूरी तरह से इंडोर होगा। जिसमे बारिश व धूल से बचाने पूरा एरिया रौशनी से पारदर्शी शेड रहेगा।

दुर्ग होटल बुकिंग

 

जल्द मिलेगी बैडमिंटन कोर्ट की सौगात
रविशंकर स्टेडियम के पास डेढ़ करोड़ की लागत से बैडमिंटन कोर्ट तैयार किया गया है। लगभग 13500 स्क्वायर फिट पर बने इंडोर परिसर में एक साथ तीन बैडमिंटन कोर्ट रहेगा। दर्शक दीर्घा में 50 लोगों के बैठने के लिए सिटिंग एरिया होगा। वुडन फ्लोर के साथ एलईडी लाइटस होंगी जिससे सुबह व रात में भी बैडमिंटन खेल सकेंगे। निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जल्द ही दुर्ग की जनता को इसकी सौगात मिल जाएगी।

Tags :

bhilai kumhari durg charoda

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें