Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

विष्णुदेव साय ने दी 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देगी सरकार

PWD में बड़ी फेरबदल, 84 कर्मचारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रंगोली, मेहंदी, : चित्रकला व पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी ने मोहा मन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी रही धूम

Jagbhan Yadav

Sun, Oct 4, 2026

भिलाई-3। सेवा संकल्प अभियान के तहत भिलाई-2 परियोजना अंतर्गत भिलाई-3 विद्युत मंडल के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड की महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी, मेहंदी प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं और बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी के माध्यम से संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। उनकी प्रस्तुतियों को कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन के संबंध में विद्युत मंडल आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता सीमा जंघेल एवं सपना ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा पोषण एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना है।

आयोजन के दौरान न्योता भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित उपस्थित लोगों ने सहभागिता की। गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई की रस्म की अदायगी कर शुभकामनाएं दी गई।कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण, स्वास्थ्य, रचनात्मकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू शामिल हुए। इसके अलावा पार्षद राम खिलावन वर्मा, फिरोज फारूकी ,कुसुम लता चंद्राकर, गीता वर्मा सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने महिलाओं एवं बच्चों की प्रस्तुतियों तथा विभिन्न गतिविधियों की सराहना की।

आंगन मिलन कार्यक्रम में वार्ड की महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजन ने आंगनबाड़ी केंद्र को एक ऐसे मंच के रूप में प्रस्तुत किया, जहां पोषण, प्रतिभा, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता को एक साथ बढ़ावा दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें