Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भिलाई में आयरन फैक्ट्री से ढाई लाख का लोहा पार:फैक्ट्री के गार्ड ने दिया वारदात को अंजाम; चोरी का माल खरीदने वाला भी पकड़ाया

Jagbhan Yadav

Sun, Jun 1, 2025

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि मामला जामुल थाना अंतर्गत स्थित रंजना इंडस्ट्रीज का है। यहां के संचालक रितेश रायका ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। नेहरू नगर भिलाई निवासी रितेश ने बताया कि उसकी भिलाई में रंजना इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्ट्री है।

फैक्ट्री में रखे आयरन पिन, आयरन प्लेट, कटिंग लोहा की बड़े पैमाने पर चोरी हुई है। बीते 29 मई की देर रात अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसे जांच में लिया। पुलिस ने फैक्ट्री के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इस दौरान फैक्ट्री के गार्ड रईस खान से भी पूछताछ की गई।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आरोपी दिखा, जिसका हुलिया गार्ड रईस काफी कुछ मिलता जुलता था। जब पुलिस ने गार्ड से सख्ती से पूछताछ किया तो उसने चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

खरीदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रईस ने बताया कि चोरी के पास पूरे लोहे को वो लोग भागवत चन्द्राकर के पास ले गए और बेच दिया। पुलिस उसे लेकर भागवत चंद्राकर के यहां पहुंची और वहां से चोरी का माल बरामद किया। चोरी गए माल की कुल कीमत ढाई लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं एक आरोपी फरार है।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

  • मोहम्मद रईस खान (42 साल), निवासी श्याम नगर पावर हाउस छावनी
  • भागवत चन्द्राकर (53 साल), निवासी श्याम नगर पावर हाउस छावनी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें