Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

पश्चिम दिशा में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, पढ़ें 25 अक्टूबर का पंचांग

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कुम्हारी में उत्साहपूर्वक मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव : मां सरस्वती की पूजा के साथ हुई नए सत्र की शुरुआत

Jagbhan Yadav

Sat, Jun 20, 2026

कुम्हारी। कुम्हारी स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर एवं उदय कन्वेंट स्कूल परिसर में संयुक्त रूप से शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य जगभान यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे अनुशासन का पालन करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और समाज का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत और अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का स्वागत किया गया और नए सत्र की सफल शुरुआत की कामना की गई। विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर शिक्षिकाएं अर्चना वर्मा, अर्चना सोनी, गीतांजलि ध्रुव, मनीषा सोनी, शैली निषाद, जागृति पटेल, प्रियंका साहू, जरीना एवं माधवी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें