Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई -3 के इतिहास विभाग की छात्रा ने प्रवीण्य सूची में अपना स्थान बनाया।

Jagbhan Yadav

Mon, Feb 24, 2025

डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई -3 के इतिहास विभाग की छात्रा ने प्रवीण्य सूची में अपना स्थान बनाया।

भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के द्वारा आयोजित सत्र 2023-24 की परीक्षा की प्रावीण्य सूची घोषित की गई है। इस प्रावीण्य सूची में डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई -3 की इतिहास विभाग की छात्रा कु.सुमन चन्द्रा पिता श्री संतोष चन्द्रा ने चतुर्थ स्थान बनाया है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अश्विनी महाजन ने मेरिट सूची की छात्रा को स्मृति चिन्ह् एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी लगन, मेहनत, दृढ निश्चय एवं प्राध्यापको के सहयोग ने सफलता का परचम लहराया है और उन्होंने कहा कि इस छात्रा की मेहनत से प्रवीण सूची में जगह बनाने से महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओ को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मंजिल को पाने के लिए लक्ष्य पहले से ही निर्धारित कर लेना चाहिए और उसी के अनुरूप मेहनत कर सफलता प्राप्त कर सकते है। उन्होंने इस सफलता के लिए इतिहास विभाग के प्राध्यापको को भी अपनी शुभकामनाएं दी I


इस अवसर पर इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ भारती सेठी ने छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभाग के सभी छात्र-छात्राएं आगे भी ऐसे ही प्रतिभा के प्रदर्शन को बनाये रखे और महाविद्यालय का नाम रोशन कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें।
कु.सुमन चन्द्रा ने अपने गुरुजनों एवं परिजनों को धन्यवाद दिया और अपने सहपाठियों से कहा कि सकारात्मक विचारों से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है । उनका कहना है कि वह प्रतिदिन में 3 से 4 घंटे पढ़ाई करती थी। इस उपलब्धि के लिए इतिहास विभाग के प्राध्यापक श्री कमुन वर्मा ,श्रीमती वर्षा सूर्यवंशी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने छात्रा को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें