भिलाई ब्रेकिंग : चंद घंटों में चोरी के दो मामलों का खुलासा : तीन आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवरात सहित करीब 8 लाख रुपये की मशरूका बरामद
Jagbhan Yadav
Tue, Aug 11, 2026
भिलाई - चंद घंटों में चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवरात सहित करीब 8 लाख रुपये की मशरूका बरामद
▪️ चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र में दर्ज चोरी के दो अपराधों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
▪️ नाबालिग को धमकाकर घर से सोने के जेवरात चोरी कराने के मामले में आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की मशरूका बरामद की गई।
▪️ दोनों अपराधों से संबंधित सोने के जेवरात सहित कुल लगभग 8,00,000 रुपये की मशरूका आरोपियों के कब्जे से जप्त की गई।
▪️ आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना स्थल
प्रार्थी का निवास, दुर्गानगर जुनवानी रोड, भिलाई, चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला क्षेत्र।
आरोपी का नाम
1. अनुराग कुर्रे, उम्र 18 वर्ष, निवासी संजय नगर कुम्हारपारा, राहुल किराना स्टोर्स के पास, सुपेला, जिला दुर्ग।
2. करन सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी दीपक किराना स्टोर्स के पास, भीमनगर वार्ड क्रमांक 10, सुपेला, जिला दुर्ग।
3. रोहित गुप्ता, उम्र 23 वर्ष, निवासी संजय पारा, भगत सिंह चौक, वार्ड क्रमांक 15, सुपेला, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. दो सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने की कान की बाली एवं एक सोने का मंगलसूत्र सहित अन्य चोरी की मशरूका।
2. चौकी स्मृतिनगर के अपराध क्रमांक 1157/2026 से संबंधित चोरी की मशरूका सहित दोनों प्रकरणों में कुल लगभग 8,00,000 रुपये की मशरूका।


Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन