Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

इंडोनेशिया और ईरान के मंत्रियों से मुलाकात, शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

किसी स्वार्थ या अपेक्षा के दूसरों का हित करते रहते हैं : पीएम मोदी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: श्री राम के ननिहाल छग से महाकुंभ के लिए भेजी जाएगी दो ट्रक सब्जियां, केंद्रीय मंत्री शिवराज और सीएम साय हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Jagbhan Yadav

Thu, Jan 9, 2025

कुम्हारी : राम के ननिहाल याने छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ के लिए दो ट्रक सब्जियां भेजी जाएगी. कुम्हारी में आयोजित तीन दिवसीय 10, 11 और 12 जनवरी को आयोजित किसान मेले से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

प्रदेश के किसानों की ओर से छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संघ द्वारा विश्व के सबसे बड़े मेले महाकुंभ के लिए दो ट्रक सब्जियां भेजी जा रही है. इसके पहले भी पिछले साल भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान किसान संघ की ओर से अयोध्या के लिए 100 टन सब्जी भेजी गई थी। किसान संघ के मितुल कोठारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ एक सब्ज़ी निर्यातक राज्य के रूप में जाना जाता है।

छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ की ओर से तीन दिवसीय कुम्हारी में आयोजित किसान मेले में छत्तीसगढ़ के साथ साथ अन्य राज्यों के किसान भी आते है. इस बार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कृषि मंत्री राम विचार नेताम की उपस्थिति में मेले का उद्धाटन किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें