Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

में हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन हेतु निःशुल्क ई-सुविधा केंद्र शुरू

विष्णुभोग चावल से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सम्मान….

शनि 27 जुलाई से होंगे वक्री, इन 5 राशियों पर मंडराएगा खतरा... 18 नवंबर तक रहें सावधान!

की जयंती पर वन मंत्री कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि

भरोसे का नया सहारा ‘वीबी-जी राम जी’

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायपुर AIIMS: केडिया डिस्टलरी के घायल कर्मचारियों से की मुलाकात, बेहतर इलाज के निर्देश

Jagbhan Yadav

Wed, Apr 10, 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायपुर AIIMS: केडिया डिस्टलरी के घायल कर्मचारियों से की मुलाकात, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

कुम्हारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घायलों से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में घटना को दुखद बताते हुए कहा कि घटना होते ही प्रशासन-शासन की टीम मौके पर रात से मौजूद रही। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कल रात में ही एम्स पहुंच चुके थे। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त की है। बेहतर से बेहतर इलाज के लिए एम्स को निर्देशित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी ने मृतक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजा राशि की घोषणा की है। साथ ही साथ मृतक के परिवार में से एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। घायलों के बेहतर इलाज के लिए कंपनी और सरकार खर्च वहन करेगी।

उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच की घोषणा की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो कोई भी दोषी होगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा। इस तरीके की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इस पर विचार किया जाएगा।

एम्स की पूरी टीम उपचार में लगी

AIIMS के डायरेक्टर अशोक जिंदल ने बताया कि कुम्हारी हादसे में घायल 10 मरीज भर्ती हैं। दो की हालत गंभीर है। एक पेशेंट के मस्तिष्क में चोट लगने के कारण काफी सीरियस है। चार को आज डिस्चार्ज किया जा सकता है। माइनर सर्जरी के बाद दो-चार दिन में सबको डिस्चार्ज किया जाएगा। एम्स की पूरी टीम घायलों के उपचार में लगी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें