Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

विभाग के 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की सराहना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: एक ही जमीन को 07 लोगों को बिक्री करने वाले गिरोह की महिला आरोपी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Mon, Feb 17, 2025

भिलाई। साधना देवी एवं एस. देवी निवासी भिलाई ने सूचना दिया कि इसके ग्राम कोहका स्थित जमीन खसरा नं. 3310/06,07 को कन्हैया शर्मा के द्वारा अपने साथी के साथ के मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अपनी स्वयं की डेढ़ सास के. रजनी रत्नम एवं अन्य एक महिला को साधना देवी एवं एस. देवी बनाकर उसके ग्राम कोहका स्थित जमीन को संतोष खण्डूजा के पास बिक्री कर दिया था।

जिस पर थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्र. 572/23 धारा 419,420,467,468,471,120 बी भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार शुक्ला (भापुसे) एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, थाना प्रभारी सुपेला राजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आरोपीयों की पता तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में उनि गुरविन्दर सिंह संधू के द्वारा आर. 1003 हर्षित शुक्ला, आर. 1133 कमल, म.आर. 1607 मीरा वर्मा के साथ टीम गठित कर तथाकथित साधना देवी एवं कन्हैया शर्मा की पता तलाश हेतु खुर्सीपार मे जाकर दबिश दिया गया, लेकिन आरोपीगण सकुनत से फरार मिले।

जिनके संबंध में तकनीकी जानकारी प्राप्त कर उनके मायके अहिवारा वार्ड 06 थाना नंदिनीनगर में जाकर दबिश दिया जहां पर कन्हैया लाल पिता स्व. मिश्री लाल उम्र 67 वर्ष सुन्दर भवन के पास खुर्सीपार जिला दुर्ग एवं रजनी रत्नम पति के. रत्नम उम्र 59 वर्ष साकिन म.नं. 30/सी सडक 30 जोन 02 खुर्सीपार जिला दुर्ग उपस्थित मिलें।

जिनसे पूछताछ करने पर दिनांक घटना को जुर्म घटित करना स्वीकार किये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय मेे प्रस्तुत किया गया है।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु चौकी प्रभारी स्मृति नगर, आरक्षक कमल नारायण, हर्षित शुक्ला एवं महिला आरक्षक मीरा वर्मा का कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें