Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: दुर्ग : महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं ने दिखाया उत्साह

Jagbhan Yadav

Tue, Feb 6, 2024

दुर्ग

महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं द्वारा आवेदन भरने का आज दूसरा दिन है और महिलाओं में योजना का लाभ लेने काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाएं काफी संख्या में आवेदन भरने पहुँच रही है। जिले में ऑनलाईन फार्म और ऑफलाईन पंजीयन शुरू हो गया है। जिला स्तर पर फार्म भरने के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है ताकि महिलाओं को फार्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिले के हितग्राही 05 फरवरी से आगामी 20 फरवरी 2024 तक निःशुल्क आवेदन कर सकते है। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल तथा मोबाईल एक के माध्यम से स्वयं भी आवेदन कर सकती है। इस योजना के तहत फार्म आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत स्तर पर, शहरी क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी स्तर पर सहित परियोजना कार्यालय, जिला कार्यालय में उपलब्ध है। उक्त योजना के क्रियान्वयन को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा स्पष्ट किया गया है

कि महिलाओं के पास विवाहित होने के संबंध में दस्तावेज उपलब्ध न होने पर वे अपना स्व घोषणा पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। वहीं अगर महिला हितग्राही के पास मोबाईल नम्बर नहीं है तो उक्त्त स्थिति में वह राशन कार्ड का छायाप्रति भी आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत कर सकती है। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित महिला को विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, निवास प्रमाण, ग्राम पंचायत या वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र को शामिल किया गया है। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी व विवाहित महिला ही पात्र होंगे। दूसरे दिवस भी महतारी वंदन योजना का फार्म भरने महिलाएं उमड़ पड़ी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना फार्म भरा। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें