Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

शिवनाथ नदी में युवक ने लगाई छलांग, एसडीआरएफ की तत्परता से बची जान : शिवनाथ नदी में युवक ने लगाई छलांग, एसडीआरएफ की तत्परता से बची जान

Jagbhan Yadav

Sat, Oct 4, 2025

रात करीब 1:30 बजे एक युवक ने शराब के नशे में नदी में छलांग लगा दी

दुर्ग, दुर्गा विसर्जन के दौरान थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथ नदी (गुरुद्वारे के पास) एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे एक युवक ने शराब के नशे में नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर तैनात एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने महज 10 मिनट में युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

एसडीआरएफ के जवान क्रमांक 290 विनय कुमार यादव, 63 गोपी पाटिल और नगर सेना के जवान डिव्हार देशमुख रात्रिकालीन ड्यूटी पर थे। तभी उन्हें ब्रिज से किसी के गिरने की आवाज सुनाई दी। तुरंत उन्होंने मोटर बोट, लाइफ बॉय और रस्सियों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नदी में कूदे युवक को खोजकर सुरक्षित किनारे लाया गया और पुलगांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान खुशवंत सिंह (पिता – रविन्द्र सिंह, उम्र – 27 वर्ष, निवासी – 1574/6 कैलाश नगर, हाउसिंग बोर्ड, जामुल, भिलाई) के रूप में हुई है।

इस घटनाक्रम में किसी भी जवान को कोई शारीरिक या मानसिक क्षति नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने एसडीआरएफ की तत्परता और साहसिक कार्य की सराहना की।

Tags :

Raipur durg bhilai kumhari charoda

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें