: अत्यधिक तृष्णा नहीं रखें - भंते कुमार काश्यप
Wed, Jan 1, 2025
बुद्ध विहार में धम्मदेशना सम्पन्न
अत्यधिक तृष्णा नहीं रखें - भंते कुमार काश्यप
बुद्ध विहार में धम्मदेशना सम्पन्न
कुम्हारी।
भारतीय बौद्ध महासभा कुम्हारी के निवेदन पर पंचशील बुद्ध विहार शिवनगर कुम्हारी में भंते कुमार काश्यप, प्रज्ञागिरी डोंगरगढ़ का आगमन हुआ। भारतीय बौद्ध महासभा की अध्यक्ष प्रेमलता डोंगरे एवं उपासक/ उपासिकाओं ने भंते का स्वागत किया।
भंते द्वारा उपस्थित उपासक/ उपासिकाओं को पंचशील ग्रहण कराया गया व पूजा वंदना संपन्न की गई। इस अवसर पर उन्होंने धम्मदेशना देते हुए कहा -"बुद्ध ने हमें धम्म का मध्यम मार्ग दिखाया है। उन्होंने बताया था कि संसार में दुख है, दुख के कारण हैं, दुख का निवारण है और दुख के निवारण का मार्ग हैं। मनुष्य के दुख का कारण अज्ञान, राग और द्वेष है। दुख से बचने किसी भी चीज़ के प्रति अत्यधिक तृष्णा नहीं रखनी चाहिए।"
भंते कुमार काश्यप की धम्मदेशना सुनने बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक/ उपासिकाएँ उपस्थित थीं।
: सौरभ बाजपेई का तबादला हुआ कुम्हारी
Tue, Dec 31, 2024
पाटन,,पाटन नगर पंचायत में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी सौरभ बाजपेई के स्थानांतरण नगर पालिका कुम्हारी हो गया है उनके स्थान पर गडई नगर पालिका से हेमंत वर्मा को पाटन नगर पंचायत में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी के रूप में पदस्थापना की गई है श्री बाजपेई नगर पंचायत पाटन में राजस्व निरीक्षक में पद में लगभग 5 वर्ष सेवा देने के पश्चात 12 मार्च 2024 को नगर पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए श्री बाजपेई नगर में सफाई व्यवस्था के लिए गंभीर रहे जिससे नगर में सफाई दुरुस्त रही वे अपने कार्यकाल में समय पर शासकीय कार्य निष्पादन करने के लिए भी जाने जाते रहे है
: CG News: प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली, दो महीने बाद थी युवती की शादी
Sat, Dec 28, 2024
CG News: प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली, दो महीने बाद थी युवती की शादी
CG News: भिलाई में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवती की जल्द शादी होने वाली थी, जबकि युवक शादीशुदा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Bhilai CG News:
सुपेला अंडरब्रिज के पास ट्रेन ट्रैक पोल 859/16 के पास प्रेमी युगल की क्षत विक्षत लाश मिली। दोनों युगल आकाश गंगा के मोबाइल शॉप में काम करते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। सुपेला टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि घटना गुरुवार व शुक्रवार की दरमियानी रात 12.10 बजे की है।
हॉस्पिटल सेक्टर निवासी राहुल कुमार सिंह (30 वर्ष) आकाश गंगा में प्रिमियम
शराब दुकान
में काम करता था। वहीं वीएमवाई चरोदा जोन-1 राजीव नगर निवासी श्रेया फर्नांडीज (26 वर्ष) मोबाइल दुकान आकाशगंगा में काम करती थी। दोनों की लाश डाउन लाइन पोल नम्बर 859/16 के पास मिली।
टीआई ने बताया कि घटना स्थल पर श्रेया का मोबाइल मिला। देर रात तक घर नहीं पहुंची। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। मोबाइल को वह रिसिव नहीं कर रहा थी। रात को जब पुलिस ने मोबाइल चेक किया तो एक नंबर से कई बार कॉल हुआ था।
पुलिस ने उसी नम्बर पर डायल किया। श्रेया की मां ने फोन उठाया। जब पुलिस ने पूछा किसका मोबाइल है। उसकी मां ने छोटी बेटी श्रेया का बताया। पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी। रात में परिजन पहुंचे और उसकी पहचान की। इधर
युवक
के घर वाले कही बाहर हैं। शनिवार को भिलाई पहुंचेगे। उसके बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
दो महीने बाद थी श्रेेया की शादी
घटना में बेटी की हालत देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बोल रहे थे कि दो महीने बाद श्रेया की शादी थी। वह पहले चरोदा में रुद्रा मोबाइल में काम करती थी। आकाशगंगा में विवो कंपनी में जॉब लगी थी। ड्यूटी के बाद 10 बजे तक घर पहुंचती थी।