: नगर पालिका परिषद अहिवारा अध्यक्ष 16 वें वित्त के संबंध में दिल्ली में रखेंगे अपने विचार।
Mon, Nov 25, 2024
द न्यूज़ इंडिया लाइव कुम्हारी :
नगर
पालिका
अहिवारा
अध्यक्ष
नटवर
ताम्रकार 16 वें वित्त के संबंध में दिल्ली में रखेंगे अपने विचार।
दुर्ग 25 नवम्बर / 16 वें फाइनेंस कमिशन भारत सरकार द्वारा आयोजित नेशनल कान्फ्रेंस मे भाग लेने के लिये सोमवार को दिल्ली रवाना हुए, जिनमें नगर पालिका स्तर पर नया 16 वें फाइनेंस पर बात रखने के लिये छत्तीसगढ़ शासन ने नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार के नाम का छत्तीसगढ़ शासन ने चयन किया है l श्री ताम्रकार के इस चयन पर दुर्ग जिले के जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने बधाई दी है जिन्होंने जिले का मान बढ़ाया है।
: आनंद मेले का बच्चों ने उठाया लुफ्त
Sun, Nov 24, 2024
कुम्हारी : उदय कान्वेंट स्कूल एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल कुम्हारी में आनंद मेले का आयोजन किया गया उक्त मेले का सुभारम्भ विद्यालय डायरेक्टर जगभान यादव ने दीप प्रज्जलित कर किया जगभान यादव ने बच्चो को आनंद मेले में भाग लेने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के मुख्यातिथि
सन्तु साहू ने कहा की वच्चो को आय व्यूय की जानकारी होती है
उक्त कार्यक्रम में कुल 55 स्टाल लगाए गए जिसमे गुपचुप चना चरपति भेल मिर्ची भजिया समोसे जिसमे गुप् चुप की जमकर बिक्री हुयी इस अवसर विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं समस्त स्टाप ने सन्देश देते हुए कहा इस बार बहुत ही शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ
: मनोज वर्मा बने सेवा सहकारी समिति कुम्हारी के अध्यक्ष
Sun, Nov 24, 2024
कुम्हारी -| राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की सभी कृषि साख समितियों के लिए अध्यक्ष का मनोनीत कर उनकी सूची जारी कर दी है, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा कुम्हारी के सेवा सहकारी समिति (कुम्हारी ) के लिये मनोज वर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया है। रामकुमार सोनी बाबूलाल पटेल गोवन्द वर्मा, व्यस्थापक सहित लोगों ने शुभकामनाएं दी।