Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बोर्ड परीक्षाओं के समय में बदलाव, 5वीं-8वीं की परीक्षाएं अब इस समय पर होगी, 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Jagbhan Yadav

Fri, Feb 14, 2025

रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय ने बोर्ड परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। प्रदेश में होने वाली 5वीं-8वीं केंद्रीकृत परीक्षा सुबह आठ बजे की जगह अब सुबह नौ बजे आयोजित की जाएगी। वहीं, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी छात्र हेल्पलाइन नंबर से ले सकेंगे। हेल्पलाइन की सुविधा सुबह 10ः30 बजे से 5 बजे तक चालू रहेगी।

हेल्पलाइन सुविधा कल याने 15 फरवरी से शुरू होगी और 27 फरवरी तक जारी रहेगी। विद्यार्थी और शिक्षक 18002334363 पर काॅल करके अपनी परेशानियों व समस्याओं को दूर कर सकते हैं। 15 से 27 फरवरी तक, अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान और लेखाशास्त्र के विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों की कठिनाइयों को दूर किया जाएगा।

वहीँ, 28 फरवरी से 27 मार्च तक विषय विशेषज्ञ और मंडल के अधिकारी आगामी परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें