Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दुर्ग DEO ने किया स्कूलों को औचक निरीक्षक, प्रिंसिपल और एक दर्जन से ज् : दुर्ग DEO ने किया स्कूलों को औचक निरीक्षक, प्रिंसिपल और एक दर्जन से ज्यादा अनुपस्थित शिक्षकों को थमाया नोटिस

दुर्ग.Durg DEO conducted surprise inspection of schools दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा ने गुरुवार को धमधा और दुर्ग विकासखंड के विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमधा में शालेय समय पर अधिकांश शिक्षक-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मंजूला गजभिये, हीना कौसर, तरूलता सिन्हा, व्या. एल.बी गोविन्द कुमार सहायक शिक्षक एल.बी., सीमा जैन, सहायक ग्रेड-02, सुधा शर्मा, सहायक ग्रेड-03 अनुपस्थित मिले।

प्राचार्य और टीचरों को थमाया नोटिस

प्रार्थना के दौरान शिक्षक स्टाफ और छात्र-छात्राएं कभी भी आते जाते पाये गये। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं पर आने जाने का कोई भी समय निर्धारित नहीं होने से प्राचार्य जोगेन्द्रर खनिजों और अनुपस्थित 6 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं। सेजेस हिन्दी माध्यम शास. उ.मा.वि. कन्या धमधा के निरीक्षण के दौरान किरण वर्मा व्या. एल.बी. अनुपस्थित पाई गई। साथ ही भौतिक/रसायन शास्त्र में प्रायोगिक कार्य अपूर्ण पाया गय। जिसके कारण प्राचार्य सरिता लिखारे को नोटिस जारी किया गया है। वहीं कालखण्ड अनुसार प्रायोगिक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

प्रधानपाठक नहीं थी स्कूल में

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धमधा के निरीक्षण के दौरान सूजिता ताम्रकार, विष्णु प्रसाद माली, अंजली कुलकर्णी, शिक्षक एल.बी. अनुपस्थित पाए गए। जिन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया हैं। शासकीय प्राथमिक शाला धमधा का निरीक्षण के दौरान प्रधानपाठक लीना ताम्रकार अनुपस्थित मिली। जिन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया हैं। सेजेस हिन्दी माध्यम शा.उ.मा.वि. जेवरासिरसा का निरीक्षण दौरान पाया गया है, समय सारिणी अनुसार प्रायोगिक कालखण्ड प्रदर्शित नहीं किया गया है। प्रायोगिक कार्य अपूर्ण मिला। अपूर्ण प्रायोगिक कार्य कालखण्ड अनुसार समय-सीमा मे पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिये गये हैं।

Tags :

bhilai kumhari durg charoda

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें