Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Education News: पांचवीं-आठवीं में फेल का सिस्टम खत्म,पूरक की पात्रता

Jagbhan Yadav

Thu, Apr 17, 2025

Education News।बिलासपुर।बिलासपुर जिले में इस वर्ष करीब 67,302 छात्र-छात्राएं कक्षा पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इन परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग पूर्ण होने को है, और अब रिपोर्ट कार्ड तैयार किए जा रहे हैं।

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इस बार पांचवीं और आठवीं कक्षा में किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा।

यदि कोई छात्र सभी विषयों में अनुत्तीर्ण होता है तो उसे जून में आयोजित की जाने वाली “पूरक परीक्षा” में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

जिले में कक्षा पांचवीं में 32,087 और कक्षा आठवीं में 35,215 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को प्रति उत्तर पुस्तिका भुगतान भी किया जा रहा है—पांचवीं के लिए दो रुपए और आठवीं के लिए तीन रुपए प्रति उत्तर पुस्तिका।

बिलासपुर जिले में कक्षा पांचवीं की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि आठवीं की कॉपियों की जांच दो से तीन दिनों में पूरी कर ली जाएगी। परीक्षा मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें