Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

राजधानी में प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तारीख तय : 19 से 24 जनवरी तक आयोजित होंगे एग्जाम

Jagbhan Yadav

Tue, Jan 13, 2026

रायपुर।  राजधानी रायपुर में जिला शिक्षा कार्यालय ने प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। जिसके तहत सभी बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 19 जनवरी से 24 जनवरी तक प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी। इस बीच एक का वीक जो स्लॉट होगा उसमें हम ओवरऑल रिजल्ट तैयार कर DPI को प्रेषित करेंगे। 30 जनवरी तक हम ये पूरा काम करने वाले हैं।

बता दें कि, प्रायोगिक परीक्षाओं के कारण पहले उत्पन्न भ्रम अब समाप्त हो चुका है। जिसकी वजह यह थी कि, माध्यमिक शिक्षा मंडल और लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशों के चलते स्कूलों में एक ही दिन में दो परीक्षाओं की स्थिति बन रही थी। जिससे शिक्षक और विद्यार्थी दोनों परेशान थे। जिसे देखते हुए कहा गया कि, अब प्रैक्टिकल के बाद ही प्री-बोर्ड कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 रायपुर जिले के स्कूलों में यह टाइम टेबल लागू है, जो छात्रों की तैयारी को ध्यान में रखता है। शिक्षकों को यह सलाह दी गई है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करें, लेकिन यह सुनिश्चित करें कि तय समयसीमा में परिणाम तैयार हो जाए। वहीं छात्रों को बोर्ड परीक्षा से पहले अपनी तैयारी सुधारने का सही समय मिलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें