: स्कूलों में फिर बजी छुट्टी की घंटी, भयंकर ठंड के बीच शासन का बड़ा फैसला
Jagbhan Yadav
Sat, Jan 20, 2024
उत्तर प्रदेश में ठंड का असर हाड़ कंपा देने वाला है। कड़ाके की पड़ ठंड ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। इसी बीच प्रदेश की योगी सरकार ने स्कूलों में ताला लगाने की टाइमिंग को और बढ़ा दिया है। यानी स्कूल 22 तारीख तक बंद रहेंगे। लें टीचरों के लिए अलग दिशा निर्देश हैं।

यह भी पढ़ें
राम लला के बालरूप मूर्ति पर मौजूद है विष्णु के 10 अवतार, ललाट पर टिका लगा रहा है भव्यता में चार चांद
यूपी में ठंड को देखते हुए आज यानी 20 जनवरी को स्कूलों को बंद कर दिया गया। शासन ने आज बच्चों को स्कूल आने से मना कर दिया था। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य स्टाफ स्कूल आकर दूसरे एडमिनिस्ट्रेटिव काम को करेंगे। वहीं दूसरी तरफ 21 को रविवार और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पहले से शासन ने अवकाश घोषित कर रखा है। यानी स्कूलों में 23 तारीख से ही पढ़ाई शुरू हो सकेगी।

यह भी पढ़ें
गोवा में हनीमून मनाने का वादा कर अयोध्या और वाराणसी ले गया पति, नाराज पत्नी ने मांगा तलाक
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि परिषदीय विद्यालयों में अगले आदेश तक विद्यालय सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे। सुबह 10 से 10.15 बजे तक प्रार्थना सभा व योगाभ्यास होगा और दोपहर 12.15 से 12.35 बजे तक दोपहर का अवकाश होगा। अगर मौसम ऐसे ही बना रहा तो छुट्टियां आगे भी बढ़ सकती हैं।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन