Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

13 जिलों में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, मौतों का आंकड़ा 98 पहुंचा

पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, छोटे दुकानदार भी रहेंगे शुल्क-मुक्त

तेल कंपनियों ने दूर की चिंता, जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

जलडमरूमध्य खोलने के लिए रखीं 3 बड़ी शर्तें, बढ़ी अमेरिका की मुश्किल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: कुम्हारी : धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

कुम्हारी:

धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

कुम्हारी स्थित उदय कान्वेंट एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर छात्र छात्राओं ने संस्थान को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया। सर्वप्रथम छात्रों ने स्कूल के स्टॉप को फूल का गुलदस्ता देकर स्वागत गान गाकर स्वागत किया। उसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। मौके पर प्रिंसिपल ने कहा कि गुरु शिष्य का रिश्ता प्राचीनकाल से चलते रहा है

और आज भी यह कायम है। उन्होंने शिक्षक दिवस की महत्ता एवं गुरु शिष्य के रिश्तों का व्याख्यान किया। सिंह ने छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने आगे चल के अपने लक्ष्य को प्राप्त करना ही संस्थान का उद्देश्य है। मौजूद छात्र छात्राओं ने गुरु शिष्य के परंपरा को निभाने और एक अच्छे शिक्षक की तरह छात्रों ने प्रण किया कि वो अपने आस पास रहने वाले अशिक्षित, भटके हुए छात्रों को सही राह दिखाने एवं एक अच्छे इंसान बनने की प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो शिक्षक दिवस सभी देशों में अलग अलग तिथि को मनाया जाता है, लेकिन भारत में पांच सितंबर डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है।

जो एक शिक्षक होते हुए भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति भी थे। भारत में बहुत सारे महान लोग है पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर ही क्यों मनाया जाता है, क्योंकि वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे। मौके छात्र हेमंत ने खोरठा गीत मोर दादा रे केतेक दुखे करले रे देशे के आजाद सुनाकर वाहवाही लूटी। वहीं छात्राओं ने भी एक से बढकर एक गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूनम, रीना, प्रियंका, मोणिका, कोमल, प्रतिमा, निशा, निर्मल, स्वीटी, रूपा आदि छात्र छात्राएं मौजूद थे।

प्रिंसिपल को सम्मानित करते विद्यार्थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें