Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

विभाग के 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की सराहना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: आरटीई के तहत 9 जुलाई से पंजीयन प्रारंभ….लॉटरी के जरिए किया जाएगा सीटों का आबंटन

दुर्ग – आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में आरटीई पोर्टल के माध्यम से आनलाईन आवेदन एवं भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत प्रवेश की प्रक्रिया एवं आनलाईन पद्धति के संबंध में विस्तृत जानकारी RTE.cg.nic.in से प्राप्त की जा सकती है। 

Advertisement

आरटीई धारा 12 के तहत प्राइवेट स्कूलों के 25 प्रतिशत सीटे आरक्षित है, जिसमें प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता या अभिभावक का पता और पहचान, बीपीएल सर्वे सूची या सामाजिक एवं आर्थिक जातिगत जनगणना सर्वेसूची 2011 में नाम, जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज आवश्यक है।

दुर्ग डीईओ अरविन्द मिश्रा ने बताया कि प्रथम चरण के स्कूल दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2024 तक है। इसके पश्चात द्वितीय चरण में छात्र पंजीयन (आवेदन) 9 जुलाई से 14 जुलाई, दस्तावेजों की जांच 15 जुलाई से 21 जुलाई, लॉटरी एवं आबंटन 23 जुलाई से 26 जुलाई, स्कूल दाखिला प्रक्रिया 29 जुलाई से 11 अगस्त एवं वर्ष 2023-24 के लिए ऑनलाईन दावा प्रक्रिया की तिथि 19 अगस्त से 18 सितम्बर 2024 तक निर्धारित की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें