Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

: मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर मंथन, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने दिए सुझाव

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: उदय कान्वेंट स्कूल एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

कुम्हारी

उदय कान्वेंट स्कूल और सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल कुम्हारी में भारत के 75वें ‘गणतंत्र दिवस’ के अवसर पर बड़े ही शानदार तरीके से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए देश के प्रति गर्व, सम्मान और स्वाभिमान का भाव व्यक्त किया गया। तत्पश्चात् सत्या हाउस की ओर से क्रमशः हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में आदर्श एवं मोनिका शाक्य द्वारा ‘गणतंत्र दिवस’ के विषय मंे वृहद जानकारी प्रदान करते हुए अभिभाषण प्रस्तुत किया गया फिर शौर्या हाउस द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति कर समाँ बाँध दिया गया।

इसके बाद कर्मा हाउस द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत करते हुए लोगों में देश के प्रति प्रेम, त्याग एवं समर्पण का भाव जाग्रत किया गया। अंत में विवेक हाउस द्वारा एक लघु नाटिका प्रस्तुत करते हुए देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई। कार्यक्रम का संचालन वैशाली विश्वकर्मा एवं माधुरी कोसरिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत द्वारा सभी को बधाई देते हुए सभी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों, दायित्वों के निर्वह्न के साथ-साथ उसके विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करते हुए अपने देशप्रेम की अभिव्यक्ति हेतु प्रेरित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें