Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल हुआ बाल मेले का आयोजन बच्चों मे व्यापारिक गु : सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल हुआ बाल मेले का आयोजन बच्चों मे व्यापारिक गुण विकसित करने आनंद मेला का आयोजन।

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 15, 2025

बच्चों मे व्यापारिक गुण विकसित करने आनंद मेला का आयोजन।

कुम्हारी। सरस्वती ज्ञान मंदिर कुम्हारी में शनिवार को शाला प्रांगण मे आनंद मेला का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि अजय यादव ( प्रेस क्लब उपाध्यक्ष कुम्हारी)सन्तु राम साहू पंकज सिंह ,सुखीत धीवर ने सरस्वती मां के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े स्टॉल लगाए गए जिसमें बच्चों ने अपने व्यापारिक कुशलता और संचालन क्षमता को प्रदर्शित किया ।बच्चों द्वारा लगाए गए स्टाल में मुख्य रूप से गोलगप्पे की दुकान ,पास्ता में मैगी ,भेल बर्गर ,अप्पे इडली, सांभर, ढोकला,आइसक्रीम, गुलाब जामुन, इत्यादि की दुकान लगाई गई

।मेले में बच्चों के साथ साथ पालक भी बड़ी संख्या में स्कूल परिसर में आए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मेले में पहुंचे लोगों ने सभी व्यंजन का लुफ्त उठाया। बच्चों के सहयोग के लिए स्कूल की शिक्षिकाएं उनके साथ में खड़ी रही। स्कूल के संचालक जगभान यादव ने बच्चों का हौसला अफजाई के लिए स्कूल में हो रहे सभी गतिविधियों के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया ।स्कूल की प्रधानाचार्य कुमारी गीताजंली कोसरे ने कार्यक्रम का संचालन किया साथ ही अपनी बात रखते हुए कहा कि आनंद मेले के आयोजन से बच्चों मे व्यापारिक गुण का विकास होता है। व्यापार के तौर-तरिको की जानकारी मिलती है। इस दौरान कार्यक्रम मे उपस्थित ।कार्यक्रम के दौरान श्रीमती पूजा साहू , श्रीमती माधवी टंडन, श्रीमती अंजली मिश्रा ,भूमिका साहू, राबिया, जरीना खान, सभी शिक्षिकाओं ने सहयोग किया ।कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने सामूहिक रूप से डांस किया एवं स्कूल के संचालक जगभान यादव ने सभी बच्चों को पुरस्कृत कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें