Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: School Holiday: ग्रीष्मकालीन शिविर न लगाने DEO ने लिखा पत्र, स्कूलों को बंद करने की मांग

Jagbhan Yadav

Tue, Apr 22, 2025

School Holiday/बिलासपुर।भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर जिले में स्कूलों को बंद करने की मांग तेज हो गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अनिल तिवारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर ग्रीष्मकालीन शिविरों को स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।

इस बीच, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ ने भी कलेक्टर को पत्र भेजकर स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की है। चेंबर के पदाधिकारियों ने कहा है कि वर्तमान में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है।

डॉ. नवदीप सिंह अरोड़ा (राज्य उपाध्यक्ष) और अनिल एल. वाघवानी (राज्य सचिव) ने जारी बयान में कहा कि गर्मी में स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चे अत्यधिक थकान, डिहाइड्रेशन और बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में स्कूलों को मौसम सामान्य होने तक छुट्टी घोषित की जानी चाहिए।

छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा और उससे लगे जिलों में लू चलने का अलर्ट है।वहीं 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मध्य छत्तीसगढ़ यानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के जिलों में भी हीट वेव चलने का अनुमान है।

सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 43.7 डिग्री रायपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का तापमान 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय रायपुर जिला सबसे गर्म बना हुआ है। आज भी रायपुर में भीषण गर्मी पड़ेगी। दिन का तापमान 44 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा। सोमवार को रायपुर में 43.7 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया।

ये तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं रात का तापमान 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 3 डिग्री ज्यादा है। हालात ऐसे हैं कि, आउटर इलाकों में भी राहत नहीं है। माना एयरपोर्ट इलाके में भी अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और रात का तापमान तो 28.6 डिग्री तक पहुंचा। रात 9 बजे के बाद भी गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें