Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कुम्हारी : उदय कॉन्वेंट स्कूल कुम्हारी के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने किया योग, डायरेक्टर जगभान यादव ने कहा- योग भारत की संस्कृति

Jagbhan Yadav

Sun, Jun 21, 2026

कुम्हारी । 21 जून 2026 की सौरभमय-शांत वातावरण में उदय कान्वेंट स्कूल  के प्रांगण में डायरेक्टर जगभान यादव , प्राचार्या श्रीमती अर्चना वर्मा  व, प्रभारीगण व समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी ने बड़े उत्साह और सजकता के साथ योगासन-प्राणायाम-योग प्रशिक्षिका ममता साहू के निर्देशन में किया। निर्देशिका ने योग मुद्रा के लाभ, सावधानी उसके परिणाम को बड़ी सहजता से समझाया। लगभग एक घंटे के इस अल्प शिविर में स्वस्थ, आसन व व्यायाम संबंधी भिन्न-भिन्न योगासन की चर्चा की गई

इस शिविर की पूर्णता पर स्कूल्स के डायरेक्टर जगभान यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, महर्षि पतंजलि के इस विज्ञान से आज पूरा जनमानस तन, मन और आत्मा की स्वास्थ्य त्रिवेणी योग में डुबकी लगाकर अपने पूरे जीवन को नई ऊर्जा और सकारात्मक ‘ ओरा’ से जीवन को प्रकाशित कर रहा है। योग दिवस एक विशेष अवसर नहीं बल्कि जीवन की स्वाभाविक स्वास्थ्य की प्रक्रिया है, जिससे बिना किसी प्रश्नचिन्ह के अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखित धीवर ने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि योग भारत की संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो मनुष्य को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाता है। उन्होंने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः प्रार्थना एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वज्रासन सहित अनेक योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर विद्यालय की , प्राचार्या अर्चना वर्मा शैली , जॉगृति पटेल प्रियंका साहू , माधवी अंजलि मिश्रा , भूमिका साहू सहित समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वस्थ, तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या श्रीमती अर्चना वर्मा द्वारा किया गया। योग सत्र का सफल संचालन प्रशिक्षिकाओं शैली एवं गीतांजलि ने किया।

Tags :

chhattisgarh Hindi news india Raipur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें