Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, आगबबूला हो गईं

Jagbhan Yadav

Tue, Apr 1, 2025

वीडियो हुआ वायरल.

नई दिल्ली: मशहूर भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह सुर्खियों में हैं. बिहार के आरा में हिंदू नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम के मंच से अक्षरा सिंह ने दर्शकों को अपशब्द कहे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें अक्षरा सांस्कृतिक मंच से सरेआम दर्शकों को गाली देती नजर आ रही हैं. आरा के बखोरापुर गांव में रविवार की रात हिंदू नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ये पूरा वाकया हुआ. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि अक्षरा दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को अचानक गाली देती हैं. वो कहती हैं- हम शेरनी है, ऐसे ही नहीं गड़गड़ाती हूं, अगर दम है तो सामने आकर बोलो, पीछे से तो कुत्ते भौंकते हैं, सामने आकर बोलो तब समझे, खैर तुम लोगों की गिनती हम कुत्ते में ही करते हैं. अक्षरा सिंह का ये गुस्सा दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ शरारती लोगों को लेकर था, जो पीछे से कार्यक्रम के दौरान अश्लील इशारे कर रहे थे. Also Read - Spider-Man 4: कब आएगी 'स्पाइडर मैन 4 इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता और चर्चित समाजसेवी अजय सिंह के अलावा भोजपुरी और अन्य कला से जुड़े नामी-गिरामी कलाकारों को आमंत्रित किया गया था. सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह के पैतृक गढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं अक्षरा सिंह जैसे ही मंच पर चढ़ीं और गाना गाने लगीं, भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने हूटिंगबाजी शुरू कर दी. पीछे से अश्लील इशारे करने लगे, जिस पर अक्षरा सिंह गुस्सा हो गईं और वो अपने आप को रोक नहीं पाई. उन्होंने भरे मंच से ही दर्शकों को गाली देना शुरू कर दी.

अक्षरा सिंह दर्शकों को चैलेंज करने लगी. उन्होंने कहा कि हिम्मत हो तो आगे आओ मैं शेरनी हूं, डरने वालो में से नहीं हूं. तुम लोगों को मैं कुत्ता ही कह सकती हूं. इससे ज्यादा के लायक नहीं हो. देर रात हुए प्रोग्राम में अक्षरा सिंह के द्वारा बोले गए कमेंट का वीडियो वहां मौजूद किसी दर्शक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें